
Shiv Aarti | ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
Shiv Aarti Lyrics | Jai Shiv Omkara Aarti
Benefits Of Shiv Aarti
Performing Shiv Aarti brings numerous spiritual and mental benefits. It helps devotees connect deeply with Lord Shiva, invoking His blessings for peace, prosperity, and protection from negative energies. The rhythmic chanting and the divine aura created during the Aarti purify the surroundings, fostering a sense of inner calm and devotion. Regular recitation can reduce stress, enhance concentration, and instill positivity in life. Additionally, it is believed that offering Aarti to Lord Shiva removes obstacles, brings success, and fulfills desires. The practice also strengthens faith and devotion, promoting a disciplined and spiritually enriched lifestyle.
Also Read:
- Hartalika Teej Aarti 2025: हरतालिका तीज आरती | सरल भाषा में संपूर्ण पाठ
- Hartalika Teej Vrat Kab Hai 2025? जानिए तिथि, मुहूर्त और व्रत से जुड़ी सभी जानकारी
- Hartalika Teej Vrat Katha 2025: जानिए व्रत की पूरी कथा, पूजन विधि और इसका धार्मिक महत्व
- Ekadashi Aarti : भगवान विष्णु की भक्तिमय स्तुति
- Ekadashi Vrat Vidhi : संपूर्ण पूजन और उपवास की सही प्रक्रिया